Bikaner Live

श्री माहेश्वरी महिला समिति बीकानेर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शिविर का हुआ समापन


माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति दिवस महेश नवमी से पूर्व बीकानेर में स्थानीय डागा चौक स्थित महेश भवन में महेश्वरी महिला समिति बीकानेर के तत्वाधान में डॉक्टर निशा दुजारी के निर्देशन में स्वर्गीय श्री महेंद्र जी दुजारी की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय शिविर का समापन हुआ l
महिला समिति की संरक्षिका श्रीमती किरण  झंवर तथा सरलालोहिया ने संयुक्तरूप सेजानकारी देते हुए बताया कि इस  शिविर का उद्घाटन बीकानेर के प्रमुख नाड़ी वैद्य श्रीसोहनलाल जी राठी ने किया ।

शिविर  कीऑर्डिनेटर डा. निशा दुजारी ने बताया कि माहेश्वरी .महिला समिति द्वारा आयोजित यह निःशुल्क शिविर बहुत ही शानदार एवं सफल रहा।इस शिविर में उद्घाटन सत्र के प्रथम दिन 18 जून गुरुवार को जहा एक ओर वैकल्पित घिकित्सा कार्यक्रम रखा गया वही दूसरे दिन 19 जून को ऋतु के अनुसार परिवर्तन कार्यक्रम में दादी माँ के नुक्शे कार्यक्रम को उपस्थित लोगो ने बहुत पसन्द किया वही इस अवसर पर लोगो को प्रातःकालीन भ्रमण का फायदा बताते हुवे सुबह कुछ समय भ्रमण करने की सलाह दी । शिविर के अतिम दिन उपस्थित जन समुदाय को मेडिटेशन योगा टिप्स देते हुए योग की कई क्रियाएं समझायी गई व इसके फायदे बताये गये और कहा गया कि योग अभ्यास शरीर को स्वस्थ एवं  मानसिक दोनों ही दृष्टि से  कंफर्ट एवं आरामदायक . बनाता है। इस तीन दिवसीय शिविर में सर्व समाज  के न केवल महिलाओं ने बल्कि पुरुषों ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया ।
बीकानेर  माहेश्वरी महिला समितिकी सचिव  अनुभा बागड़ी तथा सीमा चांड़क ने बताया कि इस तीन दिवसीय  शिविर में .175 लोगों ने अपना पंजीकरण करवाते हुए स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया ।शिविर के समापन अवसर पर माहेश्वरी महिला समिति द्वारा जहां एक और शिविर संचालिका डा . निशा दुजारी का शानदार सेवाऐ प्रदान करने के लिए सभी समिति सदस्याओं द्वारा सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया वहीं उनकी मेडिकल टीम के सभी सदस्यो का भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
इस तीन दिवसीय निशुल्क शिविर के   समापन अवसर पर श्री माहेश्वरी महिला समिति की ओर से किरण झंवर , सरला लोहिया, श्रेया राठी, अनुभा बागड़ी ,  संतोष राठी, सरस्वती करनानी, रेनू झंवर   अंजली चांडक अंजू लोहिया विभा बियानी सीमा चांडक  कंचन राठी निशा  झंवर सरस्वती करनानी चन्द्रकला कोठारी आदि अनेक सदस्याऐ उपस्थित थी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!