बीकानेर जिला उद्योग संघ ने मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का जताया आभार
बीकानेर से जयपुर के लिए हवाई सेवा के माध्यम से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बड़ी सौगात दिलवाते हुए अब बीकानेर से जयपुर की हवाई सेवा को सप्ताह में 2 बार मंगलवार व् गुरूवार को संचालित किया जाएगा | बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, उपाध्यक्ष नरेश मित्तल, अशोक सुराणा, सचिव वीरेंद्र किराडू, कोषाध्यक्ष पारस डागा व संयुक्त सचिव श्यामसुन्दर सोनी ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सतत प्रयासों से संचालित बीकानेर-जयपुर हवाई सेवा को अब और मजबूती मिली है । एलाइंस एयर ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार के साथ-साथ गुरुवार को भी उड़ान सेवा शुरू कर दी है । अब बीकानेर और जयपुर के बीच हवाई संपर्क सप्ताह में दो दिन उपलब्ध रहेगा । इस यात्रा की खास बात यह है कि इस उड़ान का किराया मात्र 1600 रूपये से शुरू हो रहा है, जिससे आम यात्रियों को भी किफायती हवाई यात्रा का लाभ मिल सकेगा । यह फ्लाईट मंगलवार को जयपुर से दिन में 1.55 बजे से रवाना होकर 3.10 बजे बीकानेर पहुंचेगी और वापिस बीकानेर से 3.40 बजे उड़ान भरकर 4.55 बजे जयपुर पहुंचेगी | इसी तरह गुरूवार को जयपुर से प्रात: 9.20 बजे उड़ान भरकर बीकानेर 10.35 बजे पहुंचेगी तथा प्रातः 11 बजे बीकानेर से रवाना होकर 12.15 बजे जयपुर पहुंचेगी | एक सप्ताह में जयपुर के लिए 2 हवाई सेवा शुरू हो जाने से बीकानेर के उद्योग, व्यापात जगत व आम नागरिकों को इसका बड़ा लाभ मिल सकेगा | बीकानेर जिला उद्योग संघ लगातार बीकानेर से और अधिक हवाई सेवाओं के विस्तार हेतु प्रयासरत है और भविष्य में बीकानेर को अन्य महानगरों से जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का भी जल्द लाभ मिलने के आसार है |















