Bikaner Live

’’पीबीएम सुधारो आंदोलन’’ का धरना दसवें दिन भी जारी, पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने दिया समर्थन



बीकानेर, 20.06.2026।

पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर चल रहा “पीबीएम सुधारो आंदोलन” शनिवार को दसवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

डॉ. कल्ला ने कहा कि कांग्रेस द्वारा उठाई जा रही जनहित की मांगों पर सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने हाल ही में प्रसूताओं की बिगड़ी तबीयत के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की आवश्यकता है। पीबीएम अस्पताल में प्रसूता की मौत बेहद दुःखद और चिंताजनक है। उन्होंने मेडिकल विंग, जनाना (गायनिक) विंग को शीघ्र शुरू करने समेत आंदोलन की दस सूत्रीय मांगों को आवश्यक बताते हुए इन्हें जल्द पूरा करने की मांग की। साथ ही लाठीचार्ज की घटना और मशाल जुलूस को रोकने की कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे असंवैधानिक करार दिया। पूर्व मंत्री ने सरकार से संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने और पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार सुनिश्चित करने की अपील की।

इस दौरान धरना स्थल पर बिशनाराम सियाग, मदनगोपाल मेघवाल, भंवर कूकणा, श्रीकृष्ण गोदारा, डॉ. प्रीति मेघवाल, शलीना खान, लक्ष्मी गुप्ता, जगदीश शर्मा, शिवलाल गोदारा, शशिकला राठौड़, रामदयाल बेनीवाल, एड. मनीष गौड़, उमा सुथार करल, नितिन वत्सस, किसन पंवार, जयकिशन गहलोत, एड. प्रेम गोदारा, रामनिवास तर्ड, प्रेमरतन जोशी, शिवदान मेघवाल, सुमित वल्लभ कोचर, शहजाद खान भूट्टो, आनन्दसिंह सोढ़ा, सुमित कोचर, विजयसिंह शेखावत, महेन्द्रसिंह, हंसराज, विनोद कुमार शर्मा, पवन सिद्ध, राधेश्याम पारीक, रामजस कस्वां, अरमान भाटी, मो. रमजान रंगरेज, अभिषेकसिंह शेखावत, रामेश्वरलाल, भीखाराम मेघवाल, एड. संजय गोयल, मदनलाल चौहान, रामप्रताप सिहाग, श्रवणकुमार मूण्ड, कैलाश पुनीया, प्रेम बैरड, लक्ष्मण सिहाग, दिनेश मीणा, कमल गोयल, श्रवणकुमार रामावत, हाजिर खान, भंवरलाल जाट, ओमप्रकाश सियाग, लालचन्द गोदारा, आकाश लोहिया, औकांर नाथ सिद्ध, शिवकुमार सोनी, सन्तोष कुमार, विकास, ओमप्रकाश नायक, मनीष बेनीवाल, गोरधन खिलेरी, भगवानसिंह राठौड़, राजेश गोदारा, राहुल जादुसंगत, सोनू मेघवाल, मैक्स नायक, कपिल गौड़, श्याम, विजयकुमार आचार्य, नवीन जांगीड, शैलेश भादानी, शैलेन्द्र कुमार यादव, हेतराम बिश्नोई, विजय कुमार, सन्दिप कुमार नायक, हंसराज बिश्नोई, जोगेन्द्रकुमार जोईया, राजकुुमार सेन, राजाराम स्वर्णकार, विनयकुमार आचार्य, चुन्नीलाल मेघवाल, मोहब्बत अली, रामसिंह मेघवाल, फिरोज भाटी, रवि गहलोत, उपेन्द्र शर्मा, बलराम नायक, गिरधर जोशी, शरीफ समेजा, एजाज अहमद पठान, राजेश जाजड़ा, अभिषेक मेघवाल सहित अनेक कांग्रेसजन धरने प्रदर्शन में शामिल रहें।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!