
जून माह के तृतीय रविवार को अंतर्राष्ट्रीय फादर्स डे मनाया जाता हैं, हर व्यक्ति अपने पिताजी को जिंदगी भर परिवार के मुश्किल के दिनों में सहयोग करें तो तभी फादर्स डे मनाने का सही मक़सद पुरा होता हैं |
वरिष्ठ चित्रकार एस. कुमार हटीला (बीकानेर ) ने फादर्स डे को समर्पित एक पेंटिंग के माध्यम से हर पाठक को सन्देश दिया हैं कि पिताजी के चेहरे पर ख़ुशी और उनका साफा पगड़ी (इज़्ज़त ) हमेशा बनी रहे|
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
21 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता हैं, हर व्यक्ति अपने जीवन में नियमित योग को अपनाकर जीवन को स्वस्थ निरोग बना सकता हैं | योग दिवस तो इस परिपेक्ष में आमजन को जागरूक करने का एक माध्यम हैं | योग दिवस से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए कि हम जीवन में हमेशा योग को समय देंगे |
वरिष्ठ चित्रकार एस. कुमार हटीला (बीकानेर ) ने योग दिवस को समर्पित एक पेंटिंग के माध्यम से हर पाठक को सन्देश दिया हैं | चित्रकार एस कुमार ने एक कल्पना को रंग में उकेरा हैं कि प्राकृतिक खुशनुमा समय, शुद्ध हवा के साथ योग से हमें बहुत खुशी और स्वस्थ जीवन मिलता हैं, नकारात्मक सोच और तनाव दूर होता हैं |
चित्रकार एस. कुमार हटीला
व्यास कॉलोनी बीकानेर















