बीकानेर। बीकानेर प्रशासन द्वारा निकट भविष्य में चलाई जाने वाली ई बसों के रूट में कोडमदेसर शामिल किया जाए। शहर की प्रमुख सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था रमक झमक की ओर अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘ भैरूं ‘ ने कहा कि नाल और गंगासिह यूनिवर्सिटी तक चलाई जाने वाली ई बसों का रूट संशोधित कर इससे आगे इसको कोडमदेसर तक किया जाए।शहर गंगानगर चौराहा,डूडी पेट्रोल पंप,नाल होते हुए सैकड़ों श्रद्धालु यात्री प्रतिदिन भैरवनाथ के नियमित दर्शन करने जाते है। अगर ये बसे नाल से आगे कोडमदेसर तक चलाई जाए तो शहर के लोगों एवं कोडमदेसर गांव के लोगों को आवागमन में होने वाली कठिनाई कम होगी,इसके साथ सैकड़ों बाइक यूज न होने से पेट्रोल डीजल खपत कम होगी प्रदूषण कम होगा(जो सरकार की मंशा हे,वह उद्देश्य पूर्ण होगा)
ओझा ने जिला कलक्टर,नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखने के साथ बीकानेर सभी प्रमुख राजनेताओं को भी पत्र लिखकर कहा कि वे सरकार प्रशासन से यह रूट तय करवाने में सक्रिय भूमिका अदा करें।














