
1. केन्द्रीय रेल मंत्री माननीय श्री अश्विनी जी वैष्णव को सौंपकर बीकानेर के कोटगेट और सांखला रेलवे फाटक पर अंडरब्रिज निर्माण में संशोधन तथा रेलवे लाइनों से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु अपने सुझाव रखे हैं। इस ज्ञापन के माध्यम से हमने अवगत कराया है कि कोटगेट पर प्रस्तावित एकतरफा (4 मीटर चौड़े) अंडरब्रिज से शहर की यातायात समस्या हल नहीं होगी, इसलिए इसे भविष्य की जरूरतों को देखते हुए दोतरफा बनाया जाए और जलभराव रोकने के उचित इंतजाम किए जाएं। साथ ही, सांखला फाटक को स्थायी रूप से बंद कर दीवार न बनाने का आग्रह किया है ताकि पैदल और दोपहिया यात्रियों को परेशानी न हो। अंत में, बीकानेर-लालगढ़ के बीच भारी मुआवजे और कानूनी विवाद वाली दोहरी लाइन के विकल्प के रूप में, हमने नाल रेलवे स्टेशन को उदयरामसर होते हुए बीकानेर कैंट से जोड़ने का सामरिक व किफायती सुझाव दिया है, जिसके लिए रेलवे और राज्य सरकार के उच्चाधिकारियों के साथ शीघ्र बैठक कर उचित निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है।














