
राजस्थानी भाषा अकादमी में योग दिवस समारोह आयोजित
बीकानेर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी सभागार में अकादमी कार्मिकों व अन्य लोगों ने योगाभ्यास किया। अकादमी सचिव शरद केवलिया ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, तनाव दूर होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इस दौरान सुरेश व्यास ने योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास करवाया। इस अवसर पर श्रीनिवास थानवी, अंजली टाक, केशव जोशी, कान सिंह, मनोज मोदी, रामगोपाल मारू, रेणु प्रजापत, रजत आदि मौजूद रहे।














