Bikaner Live

पुराना शहर मंडल भाजपा बीकानेर शहर ने मनाया योग दिवस

पुराना शहर मंडल भाजपा बीकानेर शहर ने मनाया योग दिवसबीकानेर 21 जून 2026 को भारतीय जनता पार्टी पुराना शहर मंडल ने शिव शक्ति सदन डागा मोहल्ला सोनगिरी कुएं के पास बीकानेर के पार्क में मंडल अध्यक्ष आशा आचार्य के नेतृत्व में “योग उत्सव 2026” मनाया गया।मण्डल अध्यक्ष आशा आचार्य ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में योग आज भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर से आगे बढ़कर वैश्विक स्वास्थ्य आंदोलन का स्वरूप ले चुका है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है।उपस्थित सभी गणमान्यों ने संकल्प लिया की सभी नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के साथ जिला पदाधिकारी, मण्डल के समस्त पदाधिकारी ,बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, सहित कार्यकर्ताओं ने योग क्रियाओं को किया। विश्व योग दिवस के इस कार्यक्रम में “The art of living” की योग गुरु दमयंती जी सुथार और चंदन जी शर्मा ने योगा क्रियाओं को करवाने में अग्रसर और मुख्य भूमिका रही।इस अवसर पर मातृशक्ति चंदा गहलोत, कौशल्या सुथार, मंजू शर्मा, उमर कंवर, गुलाब शर्मा आदि बहनों के साथ-साथ जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, मंडल प्रभारी एवं जिला प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा, संभाग मीडिया संयोजक मुकेश आचार्य, बद्री नारायण पुरोहित, गणेशलाल व्यास, ओम सुथार, कैलाश पारीक, राजकुमार जीनगर, पूर्व पार्षद गिरिराज जोशी, मालचंद सुथार, वीरेंद्र पुरोहित, अनिरुद्ध आचार्य, निखिल आचार्य इत्यादि श्रेष्ठ और ज्येष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम संयोजक एवं मंडल महामंत्री संजय शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा मण्डल अध्यक्ष आशा आचार्य ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। आशा आचार्य अध्यक्ष पुराना शहर मंडल बीकानेर

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!