
योगा डे के अवसर पर वृंदावन एन्क्लेव की महिलाओं ने योगा के महत्व को समझते हुए योगाभ्यास किया । इस अवसर पर सखी योगा क्लासेस की प्रशिक्षिका सविता सिहाग ने सभी महिलाओं को योगा के विभिन्न आसन्न करवाए । आसन्नों के अभ्यास के साथ उनके महत्व पर प्रकाश डाला । कैलाश चौधरी ने महिलाओं को योगा के नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया । उन्होंने बताया कि किस प्रकार एक स्वस्थ गृहिणी स्वस्थ परिवार की आधारशिला है । एक स्वस्थ महिला ही स्वस्थ समाज की नींव रख सकती है । कार्यक्रम का संचालन हेतराम जी सिहाग ने किया । उन्होंने बताया कि समय समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम सखी योगा क्लासेस के द्वारा आयोजित किए जाते है ।















