Bikaner Live

योग, गौसेवा और स्वास्थ्य जांच से सजा ₹1 प्रतिदिन सेवा योजना का 11वां सप्ताह


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नक्षत्र पब्लिक ट्रस्ट व जैन कॉलेज बैच 1992-95 के साथियों द्वारा संचालित ₹1 प्रतिदिन सेवा योजना के 11वें सप्ताह में योग, गौसेवा व स्वास्थ्य जांच का संयुक्त आयोजन किया गया।

*तेरापंथ भवन गंगाशहर में सामूहिक योग* 
प्रातः तेरापंथ भवन, गंगाशहर में सामूहिक योगाभ्यास हुआ। योग प्रशिक्षक धर्म सोनी के निर्देशन में उपस्थितजनों ने प्राणायाम, आसन व ध्यान किया। कार्यक्रम में CA विनोद कुमार बोथरा, CA विपिन बोथरा, CA प्रकाश लूणावत, CA ललित भोजक, एडवोकेट विमल सिंघी, प्रशांत डागा, मुकेश भोजक, महेंद्र बैद, सुरेश धारीवाल, सुमित नाहटा, मनोज लूणावत, प्रदीप मूंधड़ा, हरीश भोजक, संजय भोजक, नितेश भोजक सहित बड़ी संख्या में सेवादार उपस्थित रहे।

*गौसेवा व स्वास्थ्य जांच शिविर* 
योग सत्र के पश्चात मुरली मनोहर गौशाला, भीनासर में गौसेवा की गई। गौवंश को हरा चारा व गुड़ खिलाकर सेवा भाव प्रकट किया गया। इसी क्रम में आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर, गंगाशहर में सभी साथियों की निःशुल्क BP व शुगर जांच की गई। शिविर में तेरापंथ युवक परिषद गंगाशहर के अध्यक्ष महेंद्र दाँती व मंत्री सुरेंद्र दाँती का सहयोग रहा।

*सेवा का संकल्प दोहराया* 
आयोजकों ने कहा कि ₹1 प्रतिदिन सेवा योजना का उद्देश्य छोटी बचत से बड़ा सेवा कार्य करना है। प्रत्येक सप्ताह योग, गौसेवा, स्वास्थ्य जांच व सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम इसी भाव से आयोजित किए जा रहे हैं। सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग व सेवा को जीवनशैली में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान व सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!