Bikaner Live

एसडीएम राजकीय जिला अस्पताल, बीकानेर मे रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स द्वारा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आठ कंप्यूटर सेट भेंट किए गए।


रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स के सहयोग से स्थापित आभा आई.डी. केंद्र हेतु रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 की डिस्ट्रिक्ट ग्रांट से प्राप्त राशि द्वारा 08 नए कंप्यूटर एवं अन्य आवश्यक उपकरणों के समर्पण का कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय एवं सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
यह आभा आई.डी. केंद्र रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 की डिस्ट्रिक्ट ग्रांट के सहयोग से प्रारंभ किया गया था, जिसके माध्यम से मरीजों के आभा आई.डी. एवं डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाए जा रहे हैं। इससे मरीजों को अपने स्वास्थ्य संबंधी अभिलेख डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने एवं आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सेवाएं शीघ्र प्राप्त करने में सुविधा मिल रही है।
कार्यक्रम में आगामी प्रांतपाल *रोटे. बृजमोहन अग्रवाल, डीआरएफसी रोटे. हरीश गौड़, डीजीएन रोटे. मनीष तापड़िया, आगामी डिस्ट्रिक्ट सचिव रोटे. इन्द्रपाल शर्मा तथा अस्पताल अधीक्षक रोटे. डॉ. सुनील हर्ष* की गरिमामयी उपस्थिति रही।
क्लब की ओर से अध्यक्ष रोटे. सुनील चमारिया, सचिव रोटे. विपिन लड्ढा, रोटे. जगदीप सिंह ओबेरॉय, रोटे. आनंद आचार्य, रोटे. शिशिर शर्मा, रोटे. देवेन्द्र तंवर, रोटे. राजेश खत्री, रोटे. प्रवीण चतुर्वेदी, रोटे. संदीप खरे, रोटे. दीपक व्यास, रोटे. सुरेन्द्र जोशी, रोटे. मधुसूदन अग्रवाल एवं रोटे. नितेश रंगा उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण एवं जनहित में किए जा रहे इस अभिनव सेवा प्रकल्प की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त कंप्यूटर एवं उपकरणों की स्थापना से केंद्र की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी तथा मरीजों को और अधिक त्वरित एवं बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
सभी गणमान्य अतिथियों ने इस प्रकल्प को रोटरी की सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए क्लब के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन सभी उपस्थितजनों द्वारा सराहा गया।
अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!