बीकानेर| अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जून को बीकानेर पधारे केंद्रीय रेल मंत्री को समाजसेवी मंगल प्रजापत ने ज्ञापन सौंपकर नागरिक सुरक्षा संगठन के प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को रेलवे विभाग में सेवा का अवसर देने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक आपदा प्रबंधन, बचाव कार्य, अग्निशमन, प्राथमिक उपचार, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित हैं। ये लोग आपातकालीन परिस्थितियों और सार्वजनिक आयोजनों में प्रशासन के साथ सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
मंगल प्रजापत ने कहा कि रेलवे में सुरक्षा, यात्रियों की सहायता और भीड़ प्रबंधन के लिए ऐसे प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की जरूरत रहती है। यदि इन्हें रेलवे में लगाया जाए तो विभाग को अनुशासित जनशक्ति मिलेगी और स्वयंसेवकों को राष्ट्र सेवा का मौका मिलेगा।














