
करणी सिंह स्टेडियम में ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू, पूर्व शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा ने किया उद्घाटनबीकानेर। करणी सिंह स्टेडियम के हाल में आयोजित ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन *पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा*, *जैसलमेर के पूर्व एडीईओ कमल किशोर व्यास* और *खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष* ने किया।उद्घाटन समारोह में जिले भर से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष ने बताया कि निर्णायकों की टीम मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बच्चों का जोश और मेहनत देखकर इस बार जिले को बैडमिंटन में अच्छे परिणाम मिलने की पूरी संभावना है।














