Bikaner Live

आवारा गौ वंश को नन्दी शाला में पहुँचाने व चिकित्सा व्यवस्था कर गौ वंश को मौत के मुँह में जाने से बचाने

​नोखा। श्री मसाणिया भैरव जीव एंव गौ रक्षा दल ने नोखा उपखण्ड अधिकारी को मंगलवार 23 जून 2026 को जुलुस के रूप में पहुँच कर एक 11 सुत्री ज्ञापन देते हुए नोखा क्षेत्र में पॉलीथीन एंव कचरा खाने वाले आवारा गौ वंश को नोखा की नन्दी शाला पहुँचाने व जख्मी पीड़ित गौवंश की चिकित्सा उपचार आदि की उचित व्यवस्था करवाने की मांग की गई है। श्रवण, अंकित, कुशाल, नेमीचन्द, मोहित, विकास, विष्णु, शाहिल, मंगलाराम, मनोज आदि हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में नोखा नगर में इधर उधर घूम रहे आवारा व प्लास्टिक खाकर मौत के मुँह में जाने वाले गौवंश को नन्दीशाला में पहुँचाने व जख्मी पीड़ित गौवंश का समुचित उपचार करवाने की मांग के साथ-साथ मसाणिया भैरव जीव एंव गौरक्षा दल को प्रशासनिक व आर्थिक सहयोग उपलब्ध करवाने सहित कई मांगे रखते हुए नोखा शहर गली मोहल्लो व बाजारों में घूमने विचरण करने और अपनी भूख मिटाने के लिए प्लास्टिक व कचरा खाकर मौत के मुंह में जा रहे गौ वंश को बचाने की मांग की है। नोखा उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!