Bikaner Live

R.A.S. निधि उड़सरिया ने संभाला नोखा उपखण्ड अधिकारी का कार्य भार, स्टाफ का लिया परिचय और टीम भावना से कार्य करने के दिये दिशा निर्देश


नोखा (मोदी) हनुमानगढ़ जिले के भादरा के सहायक कलक्टर (A.C.M.) पद से स्थानान्तरण होकर आई R.A.S. श्रीमती निधि उड़सरिया ने मंगलवार 23 जून 2026 को नोखा उपखण्ड अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। और स्टाफ का परिचय लिया व कार्य कलापों के बारे में जानकारी लेते हुए स्टाफ को मिलजुल कर टीम भावना से कार्य करने के दिशा निर्देश दिये।
गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा हुए तबादला सूची के अनुसार भादरा A.C.M. (सहायक जिला कलक्टर) श्रीमती निधि उड़सरिया को नोखा उपखण्ड अधिकारी एंव उपखंड मजिस्ट्रेट के पद पर लगाया गया था। गौर तलब है कि पूर्व एसडीएम गोपाल जांगिड़ का स्थानान्तरण होने के बाद से S.D.M. का पद रिक्त चल रहा था नोखा के तहसीलदार चन्द्रशेखर टाक इस पद का अतिरिक्त कार्य भार संभाले हुए थे। नोखा तहसीलदार एंव कार्यवाहक S.D.M. चन्द्रशेखर टाक नोखा में चल रहे शिविर कैम्प में बीकासर गये हुए थे। उपखण्ड कार्यालय के रीडर (पेशकार) बजरंग पारिक ने उपखण्ड क्षेत्र की गतिविधियों व अनुभवी स्टाफ व भौगोलिक क्षेत्र की जानकारी दी।
इस दौरान सेवानिवृत्त R.I. एंव राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी भी उपस्थित थे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!