लक्ष्मी नाथ मंदिर के सामने 1 महीने से खुला पड़ा गड्ढा, निर्जला एकादशी मेले से पहले हादसे का अंदेशाबीकानेर। शहर के प्रसिद्ध *लक्ष्मी नाथ मंदिरके सामने करीब 1 महीने पहले पाइपलाइन डालने के लिए खोदा गया गड्ढा आज तक नहीं भरा गया है। सरकार की अनदेखी नहीं, बल्कि ठेकेदार की लापरवाही के चलते यह गड्ढा श्रद्धालुओं के लिए खतरा बन गया है।कल *निर्जला एकादशी* के अवसर पर लक्ष्मी नाथ मंदिर में बड़ा मेला भरने वाला है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन और मेला देखने आएंगे। ऐसे में मंदिर के ठीक सामने खुला पड़ा यह गड्ढा कभी भी बड़ी जनहानि का कारण बन सकता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन का काम खत्म हुए एक महीना बीत चुका है, लेकिन ठेकेदार ने खुदाई के बाद गड्ढे को भरने की जहमत नहीं उठाई। रात में अंधेरा होने पर श्रद्धालु और बच्चे अनजाने में हादसे का शिकार हो सकते हैं।मेले से ठीक पहले इस लापरवाही को लेकर लोगों में नाराजगी है। श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तत्काल गड्ढे को भरवाकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि निर्जला एकादशी पर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।













