Bikaner Live

अखिल राजस्थान स्तरीय आचार्य लक्ष्मी कांत जोशी साहित्य सम्मान 2026 : कथाकार आशा शर्मा होंगी सम्मानित


कला, संस्कृति, शिक्षा विमर्श मंच सृजना द्वारा आचार्य लक्ष्मीकांत जोशी साहित्य सम्मान 2026 के लिए कहानी  विधा की प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थीं ।  प्राप्त प्रविष्टियों में इस सम्मान हेतु बीकानेर की कथाकार आशा शर्मा द्वारा लिखित कहानी संग्रह “आगेती फसल” का चयन किया गया है ।

सृजना अध्यक्ष सुषमा चौहान ने बताया कि चयनित कथाकार आशा शर्मा हिंदी और राजस्थानी की एक बहुआयामी रचनाकार हैं । उनके अब तक चार कथा संग्रह, दो बाल कविता संग्रह, पांच बाल कहानी संग्रह, एक लघु कथा संग्रह और एक बाल पहेली संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं । उनकी रचनाएँ देश की तमाम प्रतिष्ठित पत्र- पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं । आशा को पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी राजस्थान का विष्णु प्रसाद चतुर्वेदी सम्मान,  साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश का गजानन माधव मुक्तिबोध  कथा सम्मान, बाल साहित्य सम्मान राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर शंभू दयाल सक्सेना  सहित देश के अनेक सम्मानों/ पुरस्कारों से विभूषित किया गया है ।

उन्होंने बताया कि आचार्य लक्ष्मीकांत जोशी साहित्य कहानी सम्मान 2026 हेतु चयनित उनके कथा संग्रह “आगेती फसल” में आधुनिक समाज के विभिन्न परिदृश्यों, उनके संघर्षों, संवेदनाओं और चुनौतियों की कहानियाँ सम्मिलित हैं । वे समय के साथ मनुष्य की जिजीविषा और सामाजिक रिश्तों में आने वाले परिवर्तनों का एक संवेदनशील चित्र प्रस्तुत करती हैं । आशा के इसी कहानी संग्रह को पूर्व में मध्यप्रदेश राष्ट्र भाषा प्रचार समिति, भोपाल द्वारा श्रीमती संतोष श्रीवास्तव कथा सम्मान से अलंकृत किया गया था।

सृजना सचिव डॉ हरीदास व्यास ने बताया कि अब आशा शर्मा को एक भव्य समारोह में  सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न और 21 हजार रुपए की राशि भेंट की जाएगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!