Bikaner Live

चातुर्मास स्थल का भूमि पूजन मुख्य अतिथि यजमान भामाशाह मघाराम कुलरिया के हाथों हुआ



नोखा। धर्म नगरी नोखा में लाहोटी चौक स्थित हनुमान मंदिर के समीपी 29 जुलाई 2026 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज (दंडी स्वामी) का चातुर्मास व यज्ञ की तैयारियों को लेकर बुधवार 24 जून 2026 को प्रातः 8 बजे शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन एंव ध्वजा (पताका) रोपण किया गया।
नोखा के जाने माने विद्वान पंडित आसू महाराज पालीवाल द्वारा विधिविधान एंव मंत्रोचार के साथ भूमि पूजन एंव ध्वजा रोपण कार्य करवाया गया। नोखा के धर्म प्रेमी समाज सेवी एंव नोखा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष वयोवृद्ध रामकृष्ण खत्री के सानिध्य में होने वाले इस कार्यक्रम में नोखा क्षेत्र के मूलवास (सीलवा) एंव मुंबई प्रवासी भामाशाह मघाराम कुलरिया मुख्य अतिथि थे जिनके हाथों चातुर्मास स्थल पर पताका (ध्वजा) का रोपण व पूजन किया गया। चातुर्मास कमेटी के दामोदर तिवाड़ी के हाथों पूजा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
मीडिया प्रभारी इंद्रचन्द मोदी ने प्रेसनोट जारी करके बताया कि भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान शिवनारायण झंवर, शिवकरण बिश्नोई, गिरधारी पारीक, नारायण जोशी, हनुमानसिंह राजपुरोहित, गोपाल मोहता, पार्षद रामेश्वर छीपा, प्रहलाद राय, गोपाल तापड़िया, फुसराज भांणु, इन्दुचन्द मोदी, कानाराम भांभू आदि की उपस्थिति रही।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!