बीकानेर। श्री मेढ़ क्षत्रिय सर्वणकार समाज की ओर से सेवा परमो धर्म संस्था बीकानेर के समाजसेवी अध्यक्ष श्रवण कुकरा के नेतृत्व में कोटगेट थाना अधिकारी विक्रम तिवारी के पदभार ग्रहण करने पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर साफा, शॉल, स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण तथा मुंह मीठा करवाकर उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाज और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय, कानून व्यवस्था, सामाजिक सहभागिता एवं जनहित के विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। थाना अधिकारी विक्रम तिवारी ने समाज के प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन की सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जब भी समाज के किसी सदस्य को पुलिस की आवश्यकता होगी, वे हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जन वरिष्ठ पत्रकार गोविंद राम सोनी,द्वारका प्रसाद सोनी एवं समाजसेवी अशोक कुमार, सोनी डांवर , सोनू कुमार डांवर,प्यारे लाल सोनी, श्री राम सोनी, राजेश सोनी बूटन, शिव कमल जोड़ा, समाज सेवी बबलू मौसूण,सहित सेवा परमो धर्म संस्था बीकानेर के के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने माल्यार्पण कर थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।













