
बीकानेर न्यूज़मैढ़ वेद सैन भवन में निःशुल्क हार्ट चेकअप शिविर आयोजित, 50 मरीजों ने लिया लाभबीकानेर अबतक कुल 20 कैंप में अपनी सेवाएं देचुके हैं डॉक्टर तारिक मोहम्मद तसलीममारवाड़ हॉस्पिटल, बीकानेर एवं वैद नई माशालची समसुता प्राइवेट ट्रस्ट, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में वेद सैन भवन, शीतला गेट, बीकानेर में निःशुल्क हार्ट चेकअप शिविर का सफल आयोजन किया गया।शिविर में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. तारिक मोहम्मद तस्लीम ने मरीजों की हृदय संबंधी जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की। शिविर में कुल 50 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।शिविर को सफल बनाने में नर्सिंग स्टाफ उमर मोहम्मद, मनीषा गाट एवं नितेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन में ट्रस्ट अध्यक्ष विनोद सैन, संरक्षक किशन लाल पड़ीहार, लोकेश सोनगरा एवं पार्षद हसन अली टाक का विशेष सहयोग रहा।मारवाड़ हॉस्पिटल, बीकानेर के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) सुनील शर्मा ने बताया कि अस्पताल समय-समय पर ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है, इसी कड़ी में हमारे आगामी शिविर, गंगाशहर, रानी बाजार, बिछवाल, नाथूसर गेट आदि जगहों पर शिविर लगने है।












