Bikaner Live

नशा मुक्त हो बीकानेर संकल्प के साथ नवनियुक्त थाना अधिकारी का अभिनंदन


बीकानेर सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के तत्वावधान में  पुलिस थाना जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना में नवनियुक्त थाना अधिकारी देवेन्द्र सिंह का  स्वागत एवं अभिनंदन  किया गया।
संरक्षक सुनील दत्त नागल ने बताया कि इस अवसर पर सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं बीजेपी नेता राजकुमार जीनगर,
रामकिशोर यादव, सैय्यद अख्तर, के . कुमार आहूजा, देवेश भाटी, खेमेन्द्र जीनगर, रामकिशन महाराज, विजय शंकर गहलोत मौजूद रहे।
स्वागत करने के दौरान सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के पदाधिकारियों ने थाना अधिकारी देवेन्द्र सिंह का सांफा पहनाकर , शॉल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता भेंटकर  स्वागत अभिनन्दन किया।  उनके सफल एवं जन सेवा भाव से परिपूर्ण कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। स्वागत कार्यक्रम के अंत में आगुंतक सभी जनों को नशे से दूर रहने की थानाप्रभारी ने शपथ दिलाते हुए स्वयं ने भी शपथ ली।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!