

तैयारियो को दिया अंतिम
नोखा। नोखा समीपी गांव श्री बालाजी स्थित श्री बालाजी सेवा धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियो को अंतिम रूप दे दिया गया। महोत्सव आज 22 जुलाई से शुरू होगा जो 29 जुलाई तक मनाया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में आज 22 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन अनंत श्री विभूषित महामण्डलेश्वर श्री बालाजी सेवा धाम पीठाधीश्वर आचार्य श्री बजरंग दास जी महाराज करेंगे। मिडिया प्रभारी पुखराज सांखी ने बताया की आयोजन को लेकर सभी में बहुत उत्साह हे कार्यकर्ताओ को अलग -अलग जिम्मेदारिया सौंपी गयी हे। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। बाहर से आने वाले भक्तों के लिए बस से आने की, भोजन की व आवास की निशुल्क व्यवस्था रहेगी। कथा की शुरुआत आज 22 जुलाई बुधवार से होगी कथा दोपहर 12.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक होगी जो की 29 जुलाई तक चलेगी। गुरु पूर्णिमा पर प्रातः 8:15 बजे गुरु पूजन, 9:15 बजे हवन-यज्ञ, 10:15 बजे गुरुआशीर्वाद वचन तथा दोपहर 12:15 बजे विशाल भंडारे का आयोजन होगा।















