Bikaner Live

पीपा क्षत्रिय प्रीमियर लीग 2026सेवा में, पीपा क्षत्रिय प्रीमियर लीग में आजनारायण क्लब तथा गंगा शहर रॉयल्स टीम जीती

पीपा क्षत्रिय प्रीमियर लीग 2026सेवा में, पीपा क्षत्रिय प्रीमियर लीग में आजनारायण क्लब तथागंगाशहर रॉयल्स टीम जीतीपीपा क्षत्रिय प्रीमियर लीग आयोजन समिति के अध्यक्ष लकी कच्छावा तथा उपाध्यक्ष पंकज सोलंकी ने बताया कि पीपा क्षत्रिय प्रीमियर लीग के दूसरे दिन का पहला मैच बीकानेर ब्लास्टर एवं नारायण क्लब के बीच खेला गया ।मैच के मुख्य अतिथि संजीव टॉक ने टॉस करवाया,तथा दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया।बीकानेर ब्लास्टर टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर मैं 8 विकेट के नुकसान पर 95 रन ही बना पाई ।बीकानेर ब्लास्टर की ओर से तरुण दैया ने सर्वाधिक 28 बनाए ।नारायण क्लब की ओर से प्रेम दैया ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नारायण क्लब ने 11.2 ओवर में 3 विकेट खोकर मैं जीत लिया ।नारायण क्लब की ओर से अभिषेक कच्छावा ने सर्वाधिक 37 बनाएं ।बीकानेर ब्लास्टर की ओर से शुभम टॉक ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए ।शानदार गेंदबाजी के लिए प्रेम दैया को मैन ऑफ द मैच चुना गया।पीपा क्षत्रिय प्रीमियर लीग में दूसरा मैच गंगाशहर रायल्स एवं शिव शक्ति क्लब के बीच खेला गया । शिव शक्ति क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाए। शिव शक्ति क्लब की ओर से सुनील चावड़ा ने सर्वाधिक 47 रन बनाए ।गंगाशहर रायल्स की ओर से विकास ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गंगाशहर रायल्स ने14.2 ओवर में 6 विकेट खोकर मैच जीत लिया ।गंगाशहर रायल्स की ओर से मितुल ने सर्वाधिक 33 रन बनाएं ।शिव शक्ति क्लब की ओर से किशन सोलंकी ने 3 विकेट लिए ।अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए विकास को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!