Bikaner Live

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ के लिए भाजपा शहर जिला बीकानेर की समिति घोषित


बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे “समरसता संकल्प अभियान” के सफल संचालन हेतु भाजपा शहर जिला बीकानेर की जिला समिति का गठन किया गया है।

भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ द्वारा जारी जिला समिति में कोशल शर्मा को संयोजक तथा सुभाष वाल्मीकि को सह-संयोजक बनाया गया है। वहीं किशन चौधरी, सुनीता हटीला एवं रामचंद्र सोनी को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने नवगठित समिति के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि समिति संत गुरु रविदास जी के समरसता, समानता एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से सामाजिक समरसता, सद्भाव और एकात्मता का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!