बीकानेर, 22 जुलाई। सार्दुल गंज स्थित आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर का छठा वार्षिकोत्सव मंगलवार रात को होटल बसंत विहार परिसर में सादगी, संजीदगी तथा ’’ आयुष्मान कुछ नई तकनीक जो हृदय रोगियों के लिए जीवन रक्षक है’’ विषयक पर अनौपचारिक चर्चा के साथ आयोजित किया गया।
अनौपचारिक चर्चा में बीकानेर के अनेक चिकित्सकों, सामाजिक एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों, व्यापारियों, पैरा मेडिकल स्टाॅफ तथा विभिन्न निजी एवं सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों और आयुष्मान हर्ट केयर सेंटर में ईलाज से संतुष्ट व स्वस्थ हुए श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर व बीकानेर के कुछ चुनिंदा रोगियों ने हिस्सा लिया। उत्सव के दौरान डाॅ.बी.एल. स्वामी के कार्य, व्यवहार व बेहतर चिकित्सा सुविधा की सराहना की गई।
इस अवसर पर हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ.पीन्टू नाहटा, डाॅ.देवेन्द्र अग्रवाल, डाॅ.अमिताभ सुथार, डाॅ. गौरव माथुर, डाॅ. रोचक तातेड़, डाॅ.गौरव दाधीच, डाॅ.एन.आर. सोनी, कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ.राहुल राय, डाॅ.खत्री, डाॅ.हरमीत सिंह, डाॅ.सौरभ भार्गव, डाॅ.गौरव गोम्बर, डाॅ.जी.एस.गिल, डाॅ.सतनाम, डाॅ शंकर लाल बिश्नोई, डाॅ.विकास पारीक, डाॅ.बजरंग टाॅक, डाॅ.इंदिरा प्रभाकर, डाॅ.ओ.पी.सुथार, डाॅ.राजकुमार पुरोहित व डाॅ.विशाल मलिक, नरेश चुग व शशि चुग सहित अनेक चिकित्सकों ने डाॅ.बी.एल.स्वामी को शुभकामनाएं दी।
डाॅ.बी.एल.स्वामी ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि छह वर्षों के दौरान करीब 35 हजार रोगियों का इलाज किया गया। दिल का दौरा पड़ने पर रोगी के 3 घंटें जीवन के लिए महत्वपूर्ण होते है, ऐसे अनेक लोगों का ईलाज कर उनकी जीवन रक्षा की। उन्होंने बताया कि दिल्ली, जयपुर जैसे महानगरों जैसी ईलाज की सुविधा आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर में होने से रोगियों को मरु नगर बीकानेर में ही श्रेष्ठ चिकित्सा का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि मां योजना में निःशुल्क एंजियोप्लास्टी व पेसमेर से उपचार किया इसके अलावा आर.जी.एच, एनआईसी. रेलवे, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वामी बीमा योजना में रोगियों का इलाज किया। जी.बी. पंत हॉस्पिटल, नई दिल्ली से प्रशिक्षित अनुभवी इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट तथा हजारों रोगियों को नई जिंदगी देने वाले डाॅ.बी.एल.स्वामी का उपस्थित गणमान्य लोगों ने पुष्पमाला, गुलदस्ते से अभिनंदन किया।
















