Bikaner Live

5 घंटे में हत्या का खुलासा: तौलिये से गला दबाकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार


बीकानेर। बीकानेर के कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का मात्र 5 घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के तुरंत बाद दस्तयाब कर पूछताछ की और अपराध प्रमाणित होने पर गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार 20 जुलाई 2026 को यूनुस अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई मोहम्मद साबिर के साथ आरोपी मोहम्मद हुसैन उर्फ बाबू तथा उसके साथी सोहिल देवड़ा उर्फ मोइनुद्दीन उर्फ एफयू ने आम रास्ते पर मारपीट की। इसके बाद तौलिये से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

मामले में पुलिस ने प्रकरण संख्या 76/2026 के तहत बीएनएस की धारा 103(1) एवं 3(5) में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच का जिम्मा कोतवाली थानाधिकारी सविता डाल (पुलिस निरीक्षक) को सौंपा गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश (आईपीएस), जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (आईपीएस) तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ (आरपीएस) के निर्देशन और वृताधिकारी नगर अनुज डाल (आरपीएस) के सुपरविजन में विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने लगातार पीछा करते हुए पारंपरिक पुलिस कार्यप्रणाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी मोहम्मद हुसैन उर्फ बाबू पुत्र गनी मोहम्मद छींपा (39 वर्ष), निवासी लक्ष्मीनाथजी घाटी रोड, पानी की टंकी के सामने, बीकानेर को घटना के कुछ ही घंटों में दस्तयाब कर लिया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी से हत्या के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है। दूसरे आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

मोहम्मद हुसैन उर्फ बाबू, पुत्र गनी मोहम्मद छींपा, उम्र 39 वर्ष, निवासी लक्ष्मीनाथजी घाटी रोड, पानी की टंकी के सामने, थाना कोतवाली, बीकानेर।


कार्रवाई करने वाली टीम

सविता डाल, थानाधिकारी कोतवाली

सुखलाल, उपनिरीक्षक

राकेश मीणा, उपनिरीक्षक

संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल

सचित्र वीर, हेड कांस्टेबल

प्रीतम, कांस्टेबल


विशेष भूमिका:

भागीरथ, कांस्टेबल

कपिलदेव, कांस्टेबल

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!