Bikaner Live

राम शरद कोठारी के चित्रों पर पुष्पांजलि

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हनुमंत प्रसाद शर्मा गॉड  मुख्य वक्ता संघ चालक महेश जी खत्री और अध्यक्षता सेवानिवृत अधीक्षक कस्टम नरसिंग भाटी की रही!

राम शरद कोठारी के चित्रों पर पुष्पांजलि के पश्चात कार्यक्रम में ओमप्रकाश सोनगरा विजय कोचर पेंटर पृथ्वी पुरुषोत्तम सुथार माल चंद जोशी संजय स्वामी गीता खरखोदिया मनोज उपाध्याय भवानी सुथार बुधराम बिश्नोई आदि ने विचार रखें!

वंदे मातरम टीम के विजय कोचर ने हर साल राम शरद कोठारी के स्मृति में पुरस्कार की घोषणा की! यह पुरस्कार बीकानेर के ही किसी व्यक्ति को सेवा राष्ट्रभक्ति के लिए दिया जाएगा!

राम शरद कोठारी की बहन पूर्णिमा कोठारी ने कोलकाता से दूरभाष पर कार्यकर्ताओं से बात की और शहीदों के जीवन के बारे में अपने संस्मरण सुनाए! कुछ समय के लिए पूर्णिमा कोठारी अपने भाइयों को याद करके भावुक हो गई!

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अपने विचार रखें और कहां की राम शरद कोठारी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता थे और उन्होंने राम जन्म भूमि को मुक्त करने में अयोध्या मे कार सेवक के रूप मे सर्वप्रथम बलिदान दिया था! लेकिन अफसोस इस बात का है हिंदू संगठनों प्रमुख हिंदू संगठनों में उनके पुण्यतिथि मनाने का कोई कार्यक्रम नहीं रखा और ना ही बीकानेर में कोई मुख्य स्थल को उनके नाम पर रखा गया है! इसके लिए वंदे मातरम टीम को प्रयास करना चाहिए कि बीकानेर का मुख्य स्थल राम शरद कोठारी के नाम से एक सर्कल बनाया जाए!

कार्यक्रम के अंत में ओमप्रकाश सोनगरा ने सभी उपस्थित राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया!

पुरुषोत्तम सुथार प्रवक्ता वंदे मातरम टीम बीकानेर

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!