Bikaner Live

बीकानेर में होने वाले “बीकाणा मुद्रा महोत्सव-4” के पोस्टर का भव्य विमोचन,

वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया हिस्सा बनने का आश्वासन

बीकाणा न्युमिसमैटिक सोसायटी द्वारा आयोजित *”बीकाणा मुद्रा महोत्सव-4″* के पोस्टर का विमोचन आज बीकानेर मे किया गया

पोस्टर का विमोचन *संभागीय आयुक्त श्री विश्राम जी मीणा, जिला कलेक्टर श्री निशांत जी जैन, बीकानेर रेंज आईजी श्री ओम प्रकाश जी, आर्काइव डायरेक्टर डॉ. नितिन जी गोयल और एसपी श्री मृदुल कच्छावा* द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर सोसायटी की तरफ से *अध्यक्ष किशन लाल सोनी, कन्हैया लाल सोनी, महेंद्र सिंह चौहान, सुधीर लुणावत, उमेश मोदी, कुशल बाफना और पुनीत सोनी* सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

सोसायटी द्वारा सभी अधिकारियों को *13, 14 और 15 नवंबर 2026* को होने वाले इस भव्य मुद्रा उत्सव में सादर आमंत्रित किया गया। सभी अधिकारियों ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि वे इस ऐतिहासिक और भव्य मुद्रा उत्सव का हिस्सा बनेंगे और प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

आयोजकों ने बताया कि इस तीन दिवसीय महोत्सव में दुर्लभ प्राचीन नोट, कॉइन, डाक टिकट और एंटीक आइटम्स का दुर्लभ संग्रह प्रदर्शित किया जाएगा। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य इतिहास, कला और संस्कृति की अनमोल धरोहर को आम जनता, विशेषकर नई पीढ़ी से जोड़ना है।

अधिकारियों ने सोसायटी के इस प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की और कहा कि बीकानेर जैसे ऐतिहासिक शहर में ऐसा आयोजन निश्चित रूप से कला प्रेमियों और इतिहास के जानकारों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!