Bikaner Live

श्रीडूंगरगढ़ के तोलाराम मारू को अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता एवं मानवाधिकार उत्कृष्टता सम्मान-2026


Golden Era Book of World Records ने किया सम्मानित, पत्रकारिता के क्षेत्र में उपलब्धि पर मिल रही बधाइयां

श्रीडूंगरगढ़। पत्रकारिता एवं मानवाधिकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीडूंगरगढ़ (भारत) के पत्रकार तोलाराम मारू को International Journalism & Human Rights Excellence Award-2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान Golden Era Book of World Records की ओर से प्रदान किया गया।

तोलाराम मारू को मिले इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान को उनकी निर्भीक, निष्पक्ष एवं सत्यनिष्ठ पत्रकारिता के प्रति सराहना के रूप में देखा जा रहा है। मानवाधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और न्याय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उनकी आवाज को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कोलकाता के सुरेन्द्र मुणोत ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पत्रकारिता के मूल्यों और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि तोलाराम मारू भविष्य में भी इसी तरह समाजहित में अपनी लेखनी के माध्यम से योगदान देते रहें।

तोलाराम मारू को मिले इस सम्मान पर क्षेत्र के पत्रकारों, शुभचिंतकों एवं गणमान्य लोगों की ओर से बधाइयों का सिलसिला जारी है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!