Bikaner Live

अंगदान से कई लोगों को मिल सकता है नया जीवन : डॉ. सुरेंद्र वर्मा

अंगदान महादान जीवन संजीवनी अभियान के तहत जागरूकता रैली आयोजित
जुलाई–अगस्त 2026 माह के दौरान संचालित “अंगदान महादान जीवन संजीवनी अभियान” के अंतर्गत गुरुवार को राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय, बीकानेर एवं सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से अंगदान महादान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करना रहा।

रैली को राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय, बीकानेर के प्राचार्य एवं डीन नर्सिंग, राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर श्री घनश्याम जांगिड़ तथा सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि अंगदान सबसे बड़ा जीवनदान है, जिससे एक व्यक्ति मृत्यु के बाद भी कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन दे सकता है।

वहीं प्राचार्य नर्सिंग कॉलेज व डीन नर्सिंग घनश्याम जांगिड़  ने देश और प्रदेश में अंगों की कमी के कारण होने वाली मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अंगदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस जनजागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

अभियान के तहत नोडल अधिकारी  अमिताभ तंवर एवं उनकी टीम के निर्देशन में विद्यार्थियों द्वारा रंगोली, गायन, स्लोगन लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता तथा रील निर्माण सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, ताकि अंगदान के संदेश को अधिक प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचाया जा सके।

रैली एवं कार्यक्रम में संस्थान की उपप्राचार्य श्रीमती छोटू कुमारी, कुलवीर सिंहा, कैलाश चन्द्र, सुदीप्ता पाल, अनीता, सुमन, अब्दुल रज्जाक, अनुपम पारिक, मंगलचंद, नतिका तंवर, पूनम, डूंगरराम, दिवेश, मंजू, कैलाश कुमारी, प्रमिला सहित महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने अंगदान के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

अंगदान महादान जीवन संजीवनी अभियान के तहत जागरूकता रैली आयोजितजुलाई–अगस्त 2026 माह के दौरान संचालित “अंगदान महादान जीवन संजीवनी अभियान” के अंतर्गत गुरुवार को राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय, बीकानेर एवं सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से अंगदान महादान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन में अंगदान के प्रति जागरूकता … Read more

error: Content is protected !!