Bikaner Live

‘हीरोज ऑफ इंडिया अवॉर्ड्स’ में 256 प्रतिभाएं सम्मानित, बना राष्ट्रीय कीर्तिमान

 
800 से ज्यादा गणमान्य हुए शामिल, अभिषेक सोनी बोले- ये भारत की उपलब्धियों का उत्सव

बीकानेर/नई दिल्ली।* भारत की उपलब्धियों के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। हिंदुस्तान बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा आयोजित ‘हीरोज ऑफ इंडिया अवॉर्ड्स 2026’ ने एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया।

इस भव्य समारोह में देशभर से 256 अवार्डीज को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 800 से अधिक प्रतिभागी, अतिथि और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इतनी बड़ी संख्या में प्रतिभाओं का एक मंच पर सम्मान अपने आप में एक रिकॉर्ड माना जा रहा है।

*”ये भारत के वास्तविक नायकों का मंच”* 
कार्यक्रम के डायरेक्टर एवं चीफ एडिटर अभिषेक सोनी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य भारत के वास्तविक नायकों को राष्ट्रीय मंच देना था, जहां उनकी उपलब्धियों को सम्मान और पहचान मिल सके।

उन्होंने कहा, “हीरोज ऑफ इंडिया अवॉर्ड्स 2026 ने यह सिद्ध कर दिया कि भारत प्रतिभाओं से भरा देश है। यदि उन्हें सही मंच मिले तो वे विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। यह केवल एक अवार्ड शो नहीं था, यह भारत की उपलब्धियों का राष्ट्रीय उत्सव था।”

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों – शिक्षा, खेल, समाजसेवा, कला, नवाचार और उद्यमिता से जुड़ी प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!