बीकानेर, 24 जुलाई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा शनिवार को रायसर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
श्री गोदारा प्रातः 9 बजे रायसर में 4.4 9 करोड़ रुपए की लागत से बने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का लोकार्पण तथा 55 लाख रुपए की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास करेंगे।













