Bikaner Live

कारगिल विजय दिवस पर एमजीएसयू में होगा विशाल पौधारोपण अभियान का शुभारंभ



बीकानेर, 24 जुलाई। राजस्थान के माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे की प्रेरणा से महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, द्वारा 26 जुलाई से 10 अगस्त, 2026 तक विशाल पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा।

इस अवसर पर कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित, कुलसचिव यशपाल आहूजा तथा वित्त नियंत्रक देवेन्द्र सिंह राठौड़ राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण करेंगे। कार्यक्रम के लिए पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार छंगाणी को प्रभारी बनाया गया है। कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस प्रभारी डॉ. प्रभुदान चारण, डॉ. प्रगति सोबती तथा एनसीसी प्रभारी उमेश शर्मा एवं डॉ. लीला कौर करेंगे।

मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति के निर्देशानुसार कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रबंधकों से अपने-अपने परिसर तथा स्थानीय क्षेत्रों में उपयुक्त स्थान चिन्हित कर 26 जुलाई से 10 अगस्त तक विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों एवं कार्मिकों की सहभागिता से व्यापक स्तर पर पौधारोपण कराने का आग्रह किया है।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान खेजड़ी एवं रोहिड़ा जैसे स्थानीय एवं पर्यावरण के अनुकूल पौधों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही पौधों के संरक्षण और उनकी बेहतर जीवित रहने की दर सुनिश्चित करने के लिए उचित स्थान का चयन, पूर्व में गड्ढे तैयार करना, ट्री गार्ड अथवा बाड़ की व्यवस्था करना तथा नियमित सिंचाई एवं देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी पहल करने का आह्वान किया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!