Bikaner Live

“युवाओं की आवाज़ पर सत्ता नहीं, संवेदनशीलता झुकती है” – तिवाड़ी


बीकानेर, 24 जुलाई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लोकतंत्र में जवाबदेही का उदाहरण बताते हुए भाजपा नेता एवं गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर तिवाड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के लिए सत्ता से अधिक जनता का विश्वास और युवाओं का भविष्य महत्वपूर्ण है।

तिवाड़ी ने कहा कि प्रचंड जनादेश के बावजूद सरकार द्वारा युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करना लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह संदेश भी स्पष्ट है कि देश के करोड़ों विद्यार्थियों की पढ़ाई, उनका समय और भविष्य किसी भी परिस्थिति में लंबे आंदोलनों और अनिश्चितता की भेंट नहीं चढ़ना चाहिए।

उन्होंने अन्य राज्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान पेपर लीक और राजस्थान में गहलोत सरकार के समय पेपर लीक की 17 घटनाओं पर किसी मंत्री ने नैतिक जिम्मेदारी नहीं ली, जबकि लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ।

तिवाड़ी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि और युवाओं का विश्वास सबसे बड़ी पूंजी है। “जनादेश से सरकार बनती है, लेकिन जवाबदेही से इतिहास लिखा जाता है” ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

“युवाओं की आवाज़ पर सत्ता नहीं, संवेदनशीलता झुकती है” *बीकानेर, 24 जुलाई।* केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लोकतंत्र में जवाबदेही का उदाहरण बताते हुए गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर तिवाड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के लिए सत्ता से अधिक जनता का विश्वास … Read more

error: Content is protected !!