Bikaner Live

तिनके तिनके पड़े हैं,जुड़ना ही परिवार है

नोखा 25 जुलाईl तिनके तिनके पड़े हैं,जुड़ना ही परिवार है इस विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय श्रीमती हीरादेवी गट्टानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चरकड़ा में आयोजित  किया गया जिसमें 150 छात्र छात्राओं ने भाग लिया l अणुव्रत समिति नोखा के अध्यक्ष रमेश कुमार व्यास ने बताया कि यह आयोजन अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टैक्ट 2026 में होने वाले निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगित में किया गया जिसमें छात्रों ने परिवार को किस तरीके से जोड़कर रखें,इस विषय पर चार्ट प्रदर्शित किया एवं निबंध के माध्यम से परिवार ही विकास की कड़ी है संदेश दिया । कार्यक्रम में गट्टानी बालिका विद्यालय के प्रभारी रामजीवन ने इसे सराहनीय कार्य बताते हुए आभार व्यक्त किया । वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चरकड़ा के उपप्राचार्य मुरलीधर पालीवाल ने बताया की अणुव्रत समिति द्वारा कराये जाने वाले आयोजन शिक्षाप्रद  व सामाजिक समरसता के प्रतीक हे । इस अवसर पर शिक्षिका अनीता चौधरी, उषा व मनसुख का परीक्षा में सहयोग सराहनीय रहा ।  अणुव्रत समिति के कोषाध्यक्ष हरिकिशन शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!