Bikaner Live

गगन कुमार सेठिया बने अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ के बीकानेर जिला अध्यक्ष

बीकानेर। अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ ने वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमान गगन कुमार सेठिया को बीकानेर जिले का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।

संघ के संभागीय अध्यक्ष संतोष कुमार बांठिया द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि सेठिया के अनुभव, नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक कौशल और समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

बांठिया ने विश्वास जताया कि गगन कुमार सेठिया के नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और समाज सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित होंगे। उन्होंने सेठिया से अपेक्षा की कि वे महासंघ के विकास एवं सशक्तिकरण के लिए प्रत्येक दिन को सार्थक बनाएंगे। संगठन की योजनाओं और अभियानों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, सेवा-समर्पण और पारदर्शिता के साथ कार्य करने, संगठन की गरिमा और अनुशासन का सम्मान करते हुए सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति पत्र में कहा गया कि यह मनोनयन केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज एवं संगठन के प्रति सेवा, नेतृत्व और उत्तरदायित्व का पवित्र अवसर है। संघ को पूर्ण विश्वास है कि सेठिया इस दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

महासंघ ने सेठिया से दायित्व सहर्ष स्वीकार कर लिखित सहमति देने का अनुरोध किया है। साथ ही उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!