Bikaner Live

11 लाख संकल्प पत्रों के साथ गौ रक्षा की मांग, संतों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बीकानेर लाईव न्यूज़11 लाख संकल्प पत्रों के साथ गौ रक्षा की मांग, संतों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन**बीकानेर। गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर आज बीकानेर का संत समाज एकजुट हुआ।*श्री राम झरोखा के राष्ट्रीय संत श्री सरजू दास जी महाराज, श्री शीथल पीठ के पीठाधीश्वर श्री क्षमा राम जी महाराज, पंच मंदिर के अधिष्ठाता विशोखानंद जी महाराज* सहित अनेक विगणमान्य संतों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।इस दौरान संतों ने *11 लाख संकल्प पत्र* भी कलेक्टर को सौंपे। इन संकल्प पत्रों को *प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री* के नाम भेजा जाएगा।ज्ञापन सौंपने के दौरान *शीथल पीठाधीश्वर श्री क्षमा राम जी महाराज* ने कहा कि _”अगर हर हिंदू अपने घर में एक गाय रखना शुरू कर दे तो देश में गौ हत्या अपने आप बंद हो जाएगी। मैं सभी हिंदुओं से अनुरोध करता हूं कि वे अपने घर में एक गाय अवश्य रखें। गौ सेवा ही सनातन धर्म की रक्षा है।”_ज्ञापन में मांग की गई कि गौ माता हमारी संस्कृति और सनातन परंपरा की आधार हैं। गौ हत्या पर सख्त कानून बनाकर रोक लगाई जाए और गौ माता को उचित सम्मान देते हुए उन्हें राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाए।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गौभक्त मौजूद रहे और “गौ माता की जय” के नारे गूंजे।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »

बीकानेर लाईव न्यूज़11 लाख संकल्प पत्रों के साथ गौ रक्षा की मांग, संतों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन**बीकानेर। गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर आज बीकानेर का संत समाज एकजुट हुआ।*श्री राम झरोखा के राष्ट्रीय संत श्री सरजू दास जी महाराज, श्री शीथल पीठ … Read more

error: Content is protected !!