Bikaner Live

सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक जवानों ने शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की

कारगिल शहीद दिवस*ल के अवसर पर सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक जवानों ने शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान 2 मिनट का मौन रखकर कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को याद किया गया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में *कारगिल युद्ध के योद्धा श्री सुरेंद्र सिंह राठौड़, एक्स आर्मी* पधारे। उन्होंने सिविल डिफेंस जवानों के बीच जोश भरते हुए वार्तालाप की और देश सेवा के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर *श्री रविंद्र सिंह भाटी कोलायत* ने कहा कि _”All India Level पर सभी सिविल डिफेंस साथियों को एक साथ संगठित होना अति आवश्यक है, और मंगल प्रजापत के नेतृत्व में हम सब उनके support में हैं।”_

*प्रदेश मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह राठौड़* ने कहा कि _”समस्त सिविल डिफेंस के साथी All India Level पर मजबूती से खड़े होकर मंगल प्रजापत के समर्थन में आवाज बुलंद करें।”_

इसके बाद जवानों ने *All India Level* पर कानून में नियम बनाने की मांग को लेकर *केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल जी* के सांसद सेवा केंद्र पर पहुंचकर उनके सुपुत्र *श्री रवि शेखर जी* को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि *Civil Defence Act 1968* में संशोधन कर जवानों को *केंद्रीय राज्य कर्मचारी का स्थाई दर्जा* दिया जाए और पूरे देश में *365 दिन का रोजगार* सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में *सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों को बीकानेर की सिटी बसों में कंडक्टर/ड्राइवर के रूप में लगाने की मांग* भी रखी गई।

*कार्यक्रम में उपस्थित रहे:* 
_श्रीमती खुशबू, सोनू बानो, ममता, सुनीता, वीरेंद्र सिंह, शंकर राम, राहुल, ओम प्रकाश, किशन मेहरा, कैलाश, भवानी शंकर चार, मनोज कुमार, अर्जुन सिंह राठौड़, लालचंद, नवीन सांखला, अतुल मारु एवं अन्य साथी_

*सोशल वर्कर श्री मंगल चंद प्रजापत* ने कहा कि _”यदि इस पर निर्णय नहीं होता है तो हम अपनी मांग को निरंतर सरकार के समक्ष रखते रहेंगे और हमारे मीडिया के माध्यम से आवाज बुलंद करते रहेंगे।”_

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!