Bikaner Live

सलोनी रिन्यूअबल एनर्जी सोलर पावर प्लांट परिसर में  खेजड़ी लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


नोखा। नोखा के निकट स्थित चरकड़ा गांव की सीमा में नवस्थापित सोलर प्लांट परिसर में रविवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को समर्पित पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के राज्य वृक्ष खेजड़ी (शमी) के पौधे रोपे गए तथा पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर नोखा नगर एवं चरकड़ा गांव के प्रबुद्धजन, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टड़ एवं  भट्टड़ परिवार के लोगों ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही सोलर प्लांट की स्थापना से लेकर उसके प्रारंभ होने तक चरकड़ा गांव के प्रबुद्ध जनों एवं सहयोगियों ने प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से योगदान दिया, उनका सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि सौर ऊर्जा स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा का महत्वपूर्ण स्रोत है। यदि इसके साथ व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण भी किया जाए तो यह प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल सिद्ध होगी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण करने का संकल्प लिया।

   इन लोगों का किया सम्मान
वरिष्ठ अधिवक्ता अनोप सिंह राठौड़,
पूर्व सरपंच सवाई सिंह राठौड़ ,
भंवर सिंह शेखावत,लक्ष्मण सिंह शेखावत, दीपसिंह चरकड़ा, गोपाल सिंह, श्रवण सिंह का किया गया सम्मान

इन्होंने रखे विचार
सवाई सिंह राठौड़ , अनोप सिंह राठौड़, शिव रतन सोनी, राजेंद्र सिंह राठौड़

उपस्थित रहे
नेम चंद भट्टड़, हनुमान मल भट्टड़, जगदीश भट्टड़, डॉ मदन गोपाल भट्टड़ , नंद किशोर भट्टड़, श्याम भट्टड़, करणीदान भट्टड़, सोहनलाल भट्टड़, सुनील भट्टड़, नवीन भट्टड़, हरिकिशन राठी, दामोदर लखोटिया , राजकुमार पारीक, श्याम भादू, ओम पारीक,अंकित तोषनीवाल, बृजेश पंचारिया, कन्हैयालाल तापड़िया, महेंद्र शेखावत, भीकम चंद करनानी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विमल पेड़ीवाल ने सभी आगंतुकों को सोलर पावर प्लांट की विस्तृत रूप में तकनीकि जानकारी दी । कार्यक्रम का संचालन जयकरण चारण ने किया और श्याम भट्टड़ ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!