Bikaner Live

आज सांय गाजे बाजे सहित निकलेगी भव्य कलश यात्रा कल से प्रारंभ होगी चातुर्मास कथा



नोखा | धर्म नगरी नोखा में परम पूज्य ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज (दंडी स्वामी) का आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा 29 जुलाई से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले भव्य चातुर्मास कथा व शतमुख कोटि होमात्मक अभुत चंडी महायज्ञ की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। चातुर्मास सत्संग समिति के प्रहलाद, दामोदर तिवारी और गिरधारी पारीक ने बताया कि कथा व्यास अनन्त विभूषित परम पूज्य दण्डी स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज (वृंदावन) 20 दण्डी स्वामी संतों के साथ 28 जुलाई की सांय 4 बजे पारीक भवन पधारेंगे जहां उनका स्वागत किया जायेगा। तत्पश्चात यहाँ से गाजे बाजे सहित ऊंटों, घोड़ियों, दोपहिया वाहनों व संजीव झांकियों के साथ रंग बिरंगी झाड़ियों में सज्जी धज्जी महिलाएँ कलश धारण कर व पुरुष भाईयों के साथ नोखा के मुख्य बाजार घंटाघर होती हुई भव्य कलश यात्रा का आयोजन होगा जो कथा स्थल अयोध्या धाम लाहोटी चौक पहुँचेगी जहां प्रसाद वितरण किया जायेगा।
चातुर्मास सत्संग समिति के मीडिया प्रभारी इन्र्दचन्द मोदी ने प्रेस नोट जारी करके बताया कि अगले दिन बुधवार 29 जुलाई को सांय 3 से 4 बजे तक भजन किर्तन व 4 बजे से सांय 6 बजे तक चातुर्मास कथा होगी। संत महात्माओं का आवास संत निवास माहेश्वरी भवन में होगा। सत्संग समिति ने सभी धर्म प्रेमियों से आग्रह किया है कि अधिकाधिक संख्या में पधारकर पुण्य लाभ कमावें। विशाल पांडाल में महिलाओं के बैठने की अलग से व्यवस्था की गई है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »

नोखा | धर्म नगरी नोखा में परम पूज्य ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज (दंडी स्वामी) का आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा 29 जुलाई से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले भव्य चातुर्मास कथा व शतमुख कोटि होमात्मक अभुत चंडी महायज्ञ की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। चातुर्मास सत्संग समिति के प्रहलाद, दामोदर तिवारी और गिरधारी पारीक ने … Read more

error: Content is protected !!