Bikaner Live

R.T.S सुनीता चारण ने सोमवार को संभाला नोखा तहसीलदार का पदभार व स्टाफ का परिचय लेते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिये


नोखा। जोधपुर विकास प्राधिकरण से तहसीलदार पद से स्थानांतरण होकर आईं R.T.S. सुनीता चारण ने सोमवार 27 जुलाई 2026 को नोखा तहसीलदार पद का कार्यभार ग्रहण किया।
तहसीलदार नोखा चन्द्रशेखर टॉक ने उन्हें कार्यभार संभलाया। कार्य ग्रहण करने के बाद सभी कार्मिकों ने उन्हें पुष्प गुलदस्ता व उपहार भेंट करते हुए उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। तहसीलदार चारण ने सरकार की नीति निर्देशानुसार आमजन को पारदर्शी, समयबद्ध एवं कारगर सेवाएं देने के आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए स्टाफ से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और कार्मिकों से टीम भावना से कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं के निस्तारण करने के दिशा निर्देश दिये।
इस दौरान सेवानिवृत्त भू-अभिलेख निरीक्षक एवं राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी ने भी तहसीलदार मैडम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!