

बीकानेर, 27 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण एवं औद्योगिक क्षेत्र को हरित स्वरूप देने की दिशा में खारा उद्योग संघ द्वारा सोमवार को रिको स्थित उजाड़ पार्क में वृहद पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत पार्क का सौंदर्यीकरण करते हुए **1100 पौधों का रोपण** किया गया। इससे पूर्व भी एसोसिएशन द्वारा लगाए गए 550 पौधे आज सघन वृक्षों का रूप ले चुके हैं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष **परविंदर सिंह राठौड़** ने बताया कि खारा औद्योगिक पार्क को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से संस्था लगातार कार्य कर रही है। पूर्व में लगाए गए पौधों के सफल संरक्षण से प्रेरित होकर इस वर्ष 1100 नए पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि आने वाले वर्षों में पूरा औद्योगिक क्षेत्र हरियाली से आच्छादित हो सके।
कार्यक्रम में **रीको के नवनियुक्त क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार बंसल** एवं **राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी राजकुमार मीणा** ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने एसोसिएशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उद्योगों के विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी समय की आवश्यकता है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों को खारा उद्योग संघ द्वारा माल्यार्पण द्वारा स्वागत एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर **बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल** के अध्यक्ष **जुगल राठी**, सचिव **संजय जैन सांड**, रानी बाजार अध्यक्ष **प्रेम जोशी**, भुजिया उद्योग संघ के अध्यक्ष **वेद प्रकाश अग्रवाल**, खारा उद्योग संघ के अध्यक्ष परविंदर राठौड़, सचिव **प्रकाश सोनावत**, उपाध्यक्ष **शिवनारायण**, **हेतराम बिश्नोई**, **सीताराम**, **ईश्वर चंद्र बोथरा**, **गोपी किशन गहलोत**, **राजाराम धारणिया**, **रामनारायण चौधरी**, **जनक प्रसाद हर्ष**, **राजेश गोयल**, **सोपत खीचड़**, **जयकृष्ण परिहार**, **अमित गर्ग** **राम सिंह**, **विजयपाल बिश्नोई**, **हिमांशु सिंह**, **अमित गुप्ता**, **रामचंद्र**, **जहीर**, **रमेश चौधरी**, **सुभाष**, **नरेश राजपुरोहित**, **विजय जैन**, **नानूराम**, **प्रकाश नवहाल**, **महावीर**, **हरीश पडियार**, **सोमराज** सहित खारा एवं बीकानेर के बड़ी संख्या में उद्योगपति, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश चावला ने किया ।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने अधिकाधिक पौधरोपण करने, लगाए गए पौधों का संरक्षण सुनिश्चित करने तथा खारा औद्योगिक क्षेत्र को स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया ।












