Bikaner Live

बाबा सुंदर गिरी की बरसी पर भंडारे का आयोजन, विधायक जेठानंद व्यास ने संतों का किया सम्मान

बीकानेर, 27 जुलाई। बाबा सुंदर गिरी जी की बरसी के अवसर पर सोमवार को उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धापूर्वक भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रीमहंत सुभाष गिरी जी के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने समाधि स्थल पहुंचकर संतों के साथ समाधि पूजन में सहभागिता निभाई। विधायक ने उपस्थित संत-महात्माओं का शॉल ओढ़ाकर एवं दक्षिणा भेंट कर सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि आमजन की आस्था और धार्मिक भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विधायक निधि से समाधि स्थल सहित आसपास के आवश्यक विकास कार्य करवाए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम के अंत में संतों, श्रद्धालुओं एवं आमजन ने भंडारे की प्रसादी ग्रहण की। आयोजन समिति के अनुसार रात्रि में भक्ति जागरण का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!