Bikaner Live

व्यंग्यकार प्रभात गोस्वामी को सरोज कुमारी केदारनाथ व्यंग्य पुरस्कार अर्पित

जयपुर/डीग । व्यंग्यकार प्रभात गोस्वामी को सोमवार को श्री हिंदी पुस्तकालय समिति, डीग द्वारा
श्रीमती सरोज कुमारी केदारनाथ माहेश्वरी हिंदी भाषा व्यंग्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
पुरस्कार स्वरूप  उन्हें शाल,श्रीफल, सम्मान पत्र के साथ 11 हज़ार रुपए की राशि अर्पित की गई ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमृत लाल मीना,पूर्व मुख्य सचिव ,बिहार एवं केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में गठित परीक्षा सुधार पर उच्च स्तरीय कार्य बल के सदस्य थे ,  अध्यक्षता सिद्धपीठ पीठाधीश्वर डॉ कौशल किशोर जी महाराज ने की जबकि  विशिष्ट अतिथि डीग के जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ एवं ब्रज भाषा की सचिव डॉ लता श्रीमाली थीं।
श्री हिंदी पुस्तकालय समिति डीग, उत्तर भारत की लब्ध प्रतिष्ठ साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था है।
संस्था द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर साहित्य की विभिन्न विधाओं के लेखकों को  अपने सौ वें स्थापना दिवस पर समिति के सभागार  में आयोजित समारोह में सम्मानित  किया गया।
समिति के प्रधान मंत्री कृष्ण कुमार मुदगल,साहित्य मंत्री एवं संयोजक सुरेन्द्र शर्मा ‘सार्थक’, एवं सभापति मानसिंह यादव सहित डीग के गणमान्यजन की उपस्थिति में देश के विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।
         

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!