Bikaner Live

वैश्य समाज के विजय बाफना ने राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट

सामाजिक विषयों पर हुई सार्थक चर्चा, पौधा भेंट कर किया सम्मान*

दिनांक 28/07/2026

चंडीगढ़।
भाजपा सदस्य एवं वैश्य समाज के सक्रिय नेता विजय बाफना ने चंडीगढ़ स्थित लोक भवन में पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विजय बाफना ने राज्यपाल कटारिया का पौधा भेंट कर अभिनंदन किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

भेंट के दौरान सामाजिक सरोकारों, समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों तथा जनकल्याण से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विजय बाफना ने वैश्य समाज की सामाजिक गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों की जानकारी भी साझा की तथा समाज को एकजुट कर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले सेवा एवं जनजागरण के कार्यों की सराहना करते हुए सामाजिक सहभागिता को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक समरसता के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया।

यह शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और दोनों के बीच समाजहित एवं जनसेवा के विभिन्न विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!