Bikaner Live

कर्मकांड भास्कर पंडित नथमल जी पुरोहित के आश्रम में गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई,

*बीकानेर लाईव न्यूज़कर्मकांड भास्कर पंडित नथमल जी पुरोहित के आश्रम में गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई, 100वां जन्मदिन भी मनाया गया**बीकानेर।* प्रसिद्ध कर्मकांड भास्कर *पंडित श्री नथमल जी पुरोहित* के आश्रम में गुरु पूर्णिमा का पर्व इस वर्ष बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।इस अवसर पर पंडित जी के शिष्यों ने विधिवत गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु जी के पौत्र *श्री सुरेश कुमार पुरोहित* ने बताया कि _”हर साल की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस बार यह आयोजन और भी विशेष रहा क्योंकि पूज्य गुरुवर पंडित श्री नथमल जी पुरोहित का 100वां जन्मदिन भी मनाया गया।”_ गुरु पूजन में *।पंडित पंकज पुरोहित पंडित गौरी शंकर जी चूरा, पंडित सुरेश कुमार पुरोहित, पंडित आनंद उपाध्याय, पंडित गोविंद व्यास* सहित अनेक शिष्यों ने भाग लिया और गुरु जी का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने गुरु जी के दीर्घायु होने और उनके द्वारा समाज को दी जा रही वैदिक परंपराओं की सेवा की सराहना की। वातावरण “गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु” के जयकारों से गूंज उठा।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!