Bikaner Live

श्री अष्ट महालक्ष्मी आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर में गुरु पूर्णिमा एवं वेदव्यास पूर्णिमा धूमधाम से मनाई

श्री अष्ट महालक्ष्मी आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर में गुरु पूर्णिमा एवं वेदव्यास पूर्णिमा धूमधाम से मनाई**बीकानेर।* गुरु पूर्णिमा एवं वेदव्यास पूर्णिमा के पावन अवसर पर *श्री अष्ट महालक्ष्मी आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर, सुजानदेसर* में आज गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।मंदिर के पुजारी *पंडित सुरेश रंगा* ने बताया कि मंदिर के अधिष्ठाता *पंडित भाईश्री* के आचार्यत्व में प्रातः 11:15 बजे आदि गुरु शंकराचार्य भगवान की मूर्ति का पंचपुष्प जल एवं पंचामृत से अभिषेक एवं अर्चन किया गया। इसके पश्चात महाआरती कर विश्व कल्याण की कामना की गई।दोपहर 12:30 बजे आदि गुरु शंकराचार्य एवं महर्षि वेदव्यास जी की चरण पादुका का विशेष पूजन हुआ। पूजन में शहर के गणमान्य सनातनी भक्तजन उपस्थित रहे। इसमें *मंदिर ट्रस्टी प्रहलादराम गहलोत, लोटस डेयरी के अशोक मोदी, सुनीलम, पूनमचंद झंवर, ओमप्रकाश सोनी, मुकेश रंगा, मुकेश चौधरी, सोनू गहलोत, शेरू गहलोत, पंडित चेतन जोशी* आदि ने भाग लेकर पूजन किया और गुरु आशीर्वाद प्राप्त किया।पूरे दिन मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन का माहौल रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर गुरु जी से आशीर्वाद लिया।*पंडित सुरेश रंगा* मंदिर पुजारी श्री अष्टमहालक्ष्मी, आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर, सुजानदेसर, बीकानेर

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!