Bikaner Live

गुरु पूर्णिमा पर एस.पी. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार वर्मा का किया सम्मान

बीकानेर, 29 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लेबोरेटरी टेक्नीशियन यूनियन, जिला बीकानेर की ओर से कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार वर्मा का स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर यूनियन के जिलाध्यक्ष श्री विकास मोदी ने डॉ. वर्मा को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन में सही दिशा, अनुशासन और सेवा का मार्ग भी दिखाते हैं। उन्होंने प्राचार्य डॉ. वर्मा के कुशल नेतृत्व, शिक्षा एवं चिकित्सा सेवाओं के प्रति समर्पण तथा संस्थान के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में लैब टेक्निशियन साथी नरेश योगी ,घेवर चंद कच्छावा,सचिन माथुर
सभी सदस्यों ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरुजनों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। सभी ने डॉ. सुरेन्द्र कुमार वर्मा के स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!