Bikaner Live

श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया

29 जुलाई, बीकानेर
श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी का शिष्यों द्वारा गुरु शिष्य परंपरा निभाते हुए पूजन किया गया। शिष्यो द्वारा गुरुदेव के चरण वंदन करते हुए रोली चावल से तिलक किया गया एवं माल्यार्पण कर श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही सवा घंटे का राम नाम जाप एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। तत्पश्चात श्री रूद्र हनुमान जी व गुरुदेव को भोग लगाकर संगत में प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही समिति द्वारा इस पावन पर पर पांच पौधे लगाकर गुरुदेव वह प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त किया गया एवं उनके रखरखाव का संकल्प भी लिया गया।श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा सभी शिष्यों एवं समिति के सदस्यों को आशीर्वाद दिया एवं सदैव सत्य, अहिंसा एवं सेवा की मार्ग पर चलते रहने को प्रेरित किया। श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा आशीर्वचन में कहा गया कि”गुरु पूर्णिमा आत्मचिंतन और समर्पण का पर्व है। यह पर्व केवल बाहरी पूजा का नहीं, बल्कि अपने अंतःकरण को पवित्र करने और सत् मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का प्रतीक है।” पर्यावरण संरक्षक  अभिषेक गुप्ता द्वारा बताया गया कि “संस्था पिछले 27 वर्षों से आध्यात्मिक एवं समाज सेवा में सक्रिय है। विशेष अवसरों पर इस तरह के सेवा कार्य लगातार करती आ रही है और आगे भी जारी रहेंगे।”

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!