Bikaner Live

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने रीको के नव नियुक्त रीजनल मैनेजर श्री मनोज बंसल का किया स्वागत – अभिनंदन


बीकानेर, 29 जुलाई।

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के पदाधिकारियों ने आज राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (RIICO) के नव नियुक्त रीजनल मैनेजर श्री मनोज बंसल का रीको कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने बीकानेर के औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, सड़क, विद्युत, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने का आग्रह किया। साथ ही उद्योगों के विकास एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको एवं व्यापार उद्योग मंडल के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

श्री मनोज बंसल ने व्यापार उद्योग मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों के समग्र विकास एवं उद्योगों से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए रीको सदैव सकारात्मक एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करेगा।

इस अवसर पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष सचिव संजय जैन सांड, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल, सह सचिव प्रेम जोशी उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!